Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार की नई हाई-टेक एम्बुलेंस सेवा, लोगों को समय पर उपलब्ध करवा रही है इलाज

December 27, 2025

पंजाब सरकार की नई हाई-टेक एम्बुलेंस सेवा, लोगों को समय पर उपलब्ध करवा रही है इलाज

पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत आधुनिक तकनीक से लैस नई हाई-टेक एम्बुलेंस को सेवा में शामिल किया गया है। इन एम्बुलेंस का उद्देश्य इमरजेंसी के समय मरीजों तक तेजी से पहुंचना और समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। योजना के अनुसार, शहरी इलाकों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर एम्बुलेंस के मौके पर पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।

नई एम्बुलेंस में आधुनिक मेडिकल उपकरण, ऑक्सीजन सपोर्ट, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। इससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही प्राथमिक और आवश्यक इलाज मिल सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि इन सुविधाओं से मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में मरीजों की जान बचाने की संभावना बढ़ेगी और इलाज में होने वाली देरी कम होगी।

13 जून 2025 को पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने 46 नई हाई-टेक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। ये सभी एम्बुलेंस उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित हैं। यह कदम पंजाब सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य के लोगों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन नई एम्बुलेंस के शामिल होने के बाद पंजाब में एम्बुलेंस की कुल संख्या बढ़कर 371 हो गई है। इनमें 331 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और 25 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस पहले से मौजूद थीं। नए वाहनों के जुड़ने से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को आपातकालीन और सामान्य दोनों तरह की स्थितियों में और अधिक मजबूत किया गया है। यह पंजाब सरकार का एक सराहनीय कदम है, जो लोगों को मुफ्त में इलाज मुहैया करवा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें