Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Homemade lip scrub: सूखे होंठों से हैं परेशान… तो घर पर बनाएं ये लिप स्क्रब; पहली ही बार में दिखेगा फर्क

February 3, 2026

Homemade lip scrub: सूखे होंठों से हैं परेशान… तो घर पर बनाएं ये लिप स्क्रब; पहली ही बार में दिखेगा फर्क

Homemade lip scrub: ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा मार हमारे होंठ झेलते हैं। ठंडी हवाएं और हवा में नमी की कमी होंठों को रूखा बना देती है, जिससे उन पर पपड़ी जमने लगती है। कई बार हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि जलन और दर्द भी होने लगता है। अगर बार-बार लिप बाम लगाने के बाद भी होंठ सॉफ्ट नहीं हो रहे, तो इसका मतलब है कि उन्हें सिर्फ मॉइश्चर नहीं, बल्कि एक्सफोलिएशन की जरूरत है। ऐसे में बाजार के केमिकल प्रोडक्ट्स छोड़कर घर पर बना नेचुरल लिप स्क्रब एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह डेड स्किन हटाने के साथ-साथ होंठों को हेल्दी और नैचुरल पिंक लुक देने में मदद करता है।

घर पर लिप स्क्रब बनाने के लिए जरूरी सामग्री

1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर
1 बड़ा चम्मच शिया बटर
1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
लगभग 1½ बड़ा चम्मच मोम
विटामिन ई ऑयल की 5–6 बूंदें
-लैवेंडर ऑयल की 7–8 बूंदें

ये भी पढ़ें : Mahashivratri Special: 15 फरवरी को लॉन्च होगा ‘नागबंधम’ का टीज़र, मेकर्स ने की घोषणा

होंठों के लिए क्यों फायदेमंद है यह स्क्रब?

ब्राउन शुगर होंठों की डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाकर उन्हें स्मूद बनाती है। शिया बटर गहराई तक पोषण देकर होंठों को लंबे समय तक मुलायम रखता है। नारियल तेल ड्राइनेस कम करता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है। मोम होंठों पर एक हल्की परत बनाकर मॉइश्चर को लॉक करती है। वहीं विटामिन ई ऑयल होंठों की मरम्मत करता है और डलनेस कम कर नेचुरल चमक लाता है।

ऐसे तैयार करें होममेड लिप स्क्रब

–सबसे पहले एक बाउल में मोम डालकर उसे हल्की आंच पर पिघलाएं।
–अब इसमें शिया बटर डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि वह पूरी तरह घुल जाए।
–इसके बाद नारियल तेल मिलाकर मिश्रण को स्मूद होने तक चलाते रहें।
–अब गैस से उतारकर इसमें विटामिन ई और लैवेंडर ऑयल डालें और मिक्स करें।
–जब मिश्रण थोड़ा ठंडा होकर गाढ़ा होने लगे, तब इसमें ब्राउन शुगर मिलाएं।
–तैयार स्क्रब को किसी साफ कंटेनर में डालकर जमने दें।

पूरी तरह सेट होने के बाद इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1–2 बार करें। हल्के हाथों से होंठों पर मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। कुछ ही इस्तेमाल में होंठ मुलायम, स्मूद और हेल्दी नजर आने लगेंगे।

ये भी पढ़ें : Mirzapur: the film का फाइनल शेड्यूल पूरा होते ही Ali Fazal हुए भावुक, जानें क्या कहा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें