Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी नक्शे ने बढ़ाई मुनीर और शहबाज की बेचैनी, पाकिस्तान के साथ-साथ चीन को भी लगेगी मिर्ची

February 7, 2026

अमेरिकी नक्शे ने बढ़ाई मुनीर और शहबाज की बेचैनी, पाकिस्तान के साथ-साथ चीन को भी लगेगी मिर्ची

PoK map: भारत और अमेरिका ने शनिवार को अपने प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे की आधिकारिक घोषणा कर दी। इस कदम को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक अहम मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस घोषणा से ज्यादा चर्चा में वह नक्शा आ गया है, जिसे ट्रंप प्रशासन ने समझौते के विवरण के साथ सार्वजनिक किया है।

अमेरिकी प्रशासन द्वारा जारी किया गया भारत का यह नक्शा सोशल मीडिया और कूटनीतिक हलकों में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी वजह यह है कि नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का अभिन्न हिस्सा दिखाया गया है, यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर पाकिस्तान लंबे समय से दावा करता रहा है।

ये भी पढ़ें- 50 प्रतिशत से घटकर 18% हुआ अमेरिकी टैरिफ, रूस से तेल आयात पर भी मिली राहत

 

अमेरिकी नक्शे में क्या है खास
व्यापार समझौते से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत का जो आधिकारिक नक्शा जारी किया है, उसमें पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत की सीमा के भीतर दर्शाया गया है। इसमें न सिर्फ पीओके को भारत का हिस्सा दिखाया गया है, बल्कि अक्साई चिन को भी भारत के नक्शे में शामिल किया गया है, जिस पर चीन अपना दावा करता है।

इस तरह यह नक्शा एक साथ पाकिस्तान और चीन, दोनों के लिए असहज करने वाला माना जा रहा है। कूटनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह अमेरिका की ओर से एक असामान्य लेकिन स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

भारत की संप्रभुता पर अमेरिका का संकेत
हालांकि भारत की क्षेत्रीय अखंडता के लिए किसी बाहरी देश की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं रही है। भारत लगातार यह रुख अपनाता रहा है कि जम्मू-कश्मीर उसका आंतरिक और अविभाज्य हिस्सा है। बीते वर्षों में अमेरिका और उसके विदेश विभाग द्वारा जारी कई नक्शों में कश्मीर क्षेत्र को लेकर सीमाओं को लेकर सतर्कता बरती जाती रही थी, ताकि पाकिस्तान की आपत्तियों से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता, निर्यात, रोजगार और MSME सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

 

लेकिन ट्रंप प्रशासन के ताजा कदम को अलग माना जा रहा है। इस नक्शे को पाकिस्तान के दावों को सीधे तौर पर नकारने वाला कदम बताया जा रहा है, जिसने दक्षिण एशियाई भू-राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

व्यापार से आगे बढ़ती रणनीतिक साझेदारी
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है। भारत-अमेरिका संबंध अब रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक स्तर पर और अधिक गहरे होते नजर आ रहे हैं। अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा और उसके साथ जारी किया गया यह नक्शा इसी बदलते समीकरण का संकेत माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें