Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

BCCI का ऐलान; अंडर-19 वल्र्ड कप विजेता टीम को मिलेगा 7.5 करोड़ रुपए का कैश अवॉर्ड

February 8, 2026

BCCI का ऐलान; अंडर-19 वल्र्ड कप विजेता टीम को मिलेगा 7.5 करोड़ रुपए का कैश अवॉर्ड

नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को इंगलैंड को हराकर अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप का खिताब छठी बार अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विजेता टीम, टैक्निकल स्टाफ और चयन समिति के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपए के कैश अवॉर्ड की घोषणा की है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि इनाम की राशि के बंटवारे की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कुल पुरस्कार 7.5 करोड़ रुपए होगा।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल में भारत ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत 9 विकेट पर 411 रन बनाए। सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन जोड़े। जवाब में इंगलैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। कैलेब फाल्कनर के 115 रन भी इंग्लैंड को हार से नहीं बचा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें