Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Silver Price : सोना-चांदी के दामों में उछाल, जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

February 11, 2026

Gold Silver Price : सोना-चांदी के दामों में उछाल, जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price : घरेलू धातु बाजार में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के फ्यूचर वायदा कारोबार ने निवेशकों की उत्सुकता बढ़ा दी। MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम की शुरुआती कीमत के साथ ट्रेडिंग शुरू हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 1,56,803 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह करीब 10:15 बजे, 2 अप्रैल का गोल्ड वायदा 0.72 प्रतिशत या 1,124 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,927 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 1,58,046 रुपये तक पहुंच गया।

वहीं, 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर वायदा 2.73 प्रतिशत या 6,887 रुपये की तेजी के साथ 2,59,435 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,57,938 रुपये पर की थी और दिन के उच्चतम स्तर 2,60,838 रुपये तक पहुंचा।

Gold and silver prices
Gold and silver prices

शहरों में आज के सोने-चांदी के भाव

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 2,900 रुपये में मिल रही है। 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,000 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में चांदी की कीमत 10 ग्राम के लिए 3,000 रुपये दर्ज की गई।

दिल्ली

24 कैरेट: 1,58,660 रुपये

22 कैरेट: 1,45,450 रुपये

18 कैरेट: 1,19,040 रुपये

मुंबई

24 कैरेट: 1,57,510 रुपये

22 कैरेट: 1,45,300 रुपये

18 कैरेट: 1,18,890 रुपये

चेन्नई

24 कैरेट: 1,59,280 रुपये

22 कैरेट: 1,46,000 रुपये

18 कैरेट: 1,25,400 रुपये

कोलकाता

24 कैरेट: 1,58,510 रुपये

22 कैरेट: 1,45,300 रुपये

18 कैरेट: 1,18,890 रुपये

अहमदाबाद

24 कैरेट: 1,58,560 रुपये

22 कैरेट: 1,45,350 रुपये

18 कैरेट: 1,18,940 रुपये

लखनऊ

24 कैरेट: 1,58,660 रुपये

22 कैरेट: 1,45,450 रुपये

18 कैरेट: 1,19,040 रुपये

पटना

24 कैरेट: 1,58,560 रुपये

22 कैरेट: 1,45,350 रुपये

18 कैरेट: 1,18,940 रुपये

हैदराबाद

24 कैरेट: 1,58,510 रुपये

22 कैरेट: 1,45,300 रुपये

18 कैरेट: 1,18,890 रुपये

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजार में चांदी और सोने की बढ़ती मांग और डॉलर की कमजोरी का असर घरेलू कीमतों पर दिखाई दे रहा है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि धातुओं में निवेश करते समय बाजार की ताजा स्थिति और ट्रेंड पर ध्यान दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें