Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ram Charan और Upasana ने अपने जुड़वां बच्चों का किया नामकरण, बताया नाम का प्यारा मतलब

February 13, 2026

Ram Charan और Upasana ने अपने जुड़वां बच्चों का किया नामकरण, बताया नाम का प्यारा मतलब

Ram Charan-Upasana Konidela twins: साउथ इंडस्ट्री के स्टारराम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने हाल ही में अपने जुड़वां बच्चों का नामकरण समारोह आयोजित किया। यह समारोह उनके हैदराबाद स्थित आवास पर बेहद निजी और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। जोड़े ने बताया कि उनके बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा गया है।

राम चरण ने कहा कि बच्चों के नाम चुनना उनके लिए एक आध्यात्मिक और निजी निर्णय था। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में उनके माता-पिता की मौजूदगी बेहद महत्वपूर्ण थी, क्योंकि हमारी संस्कृति में बड़े लोग ज्ञान और आशीर्वाद देने वाले माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें :

बताया नाम का प्यारा मतलब

उन्होंने आगे कहा कि बेटे के नाम शिवराम में दो दिव्य आदर्शोंभगवान शिव और भगवान राम का संगम है। यह नाम संयम और शक्ति, धर्म और भक्ति का प्रतीक है। साथ ही, यह उनके पिता के जन्म नाम शिव शंकर वर प्रसाद की विरासत को आगे बढ़ाने का तरीका भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

दूसरी ओर, बेटी का नाम अनवीरा देवी साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है। राम चरण ने बताया कि “वीरा” वीरता का प्रतिनिधित्व करता है, और “अन” इसे असीमित बनाता है। “देवी” जोड़ने का मकसद यह याद दिलाना है कि शक्ति और करुणा साथ-साथ हो सकती हैं। उनके लिए यह नाम केवल पहचान नहीं, बल्कि बच्चों में प्रेम, साहस और शक्ति की भावना जगाने का माध्यम है।

ये भी पढ़ें : 

उपासना ने दूसरी बार मां बनने के अनुभव किया साझा 

उपासना ने दूसरी बार मां बनने के अनुभव के बारे में भी साझा किया। उन्होंने कहा कि पहली बार सब कुछ नया और चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इस बार वह अधिक शांत और स्थिर महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह छोटी-छोटी बातों पर घबराती नहीं हैं और बच्चों के लिए नियमित दिनचर्या, स्थिरता और बिना शर्त प्यार को प्राथमिकता दे रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें