Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नन्हें बच्चों की सेहत के लिए जरूरी तीन आसन, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत

February 16, 2026

नन्हें बच्चों की सेहत के लिए जरूरी तीन आसन, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत

आज की बदलती जीवनशैली में योग और व्यायाम हर उम्र के लिए जरूरी हो गए हैं। यह न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि सही शारीरिक विकास में भी मदद करता है। खासकर बच्चों के लिए योग बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास संतुलित तरीके से होता है और वे ज्यादा सक्रिय व स्वस्थ रहते हैं।

बच्चों को लंबे समय तक बैठाकर योग कराना आसान नहीं होता, इसलिए खड़े होकर किए जाने वाले आसान और असरदार आसन उनके लिए बेहतर रहते हैं। आयुष मंत्रालय ने भी बच्चों के लिए कुछ सरल आसनों की सलाह दी है, जिन्हें खेल-खेल में कराया जा सकता है। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन और पर्वतासन शामिल हैं।

ताड़ासन करने से पैरों, टखनों और पिंडलियों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह शरीर की सही मुद्रा बनाए रखने में मदद करता है और कंधों को लचीला बनाता है। नियमित अभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।

वृक्षासन संतुलन सिखाने वाला आसन है। शुरुआत में यह थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे बच्चे संतुलन बनाना सीख जाते हैं। इससे पैरों की मजबूती बढ़ती है और एकाग्रता में भी सुधार होता है।

पर्वतासन बच्चों को खास पसंद आता है क्योंकि इसमें शरीर को पर्वत जैसा आकार देना होता है। यह हाथ और पैरों को मजबूत बनाता है और पाचन तंत्र को सक्रिय करने में भी सहायक माना जाता है।

अगर इन तीनों आसनों को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल किया जाए तो बच्चों का शरीर मजबूत, लचीला और संतुलित बन सकता है। माता-पिता को भी चाहिए कि वे बच्चों को योग के लिए प्रेरित करें और इसे एक स्वस्थ आदत के रूप में अपनाने में उनका साथ दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें