Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदलते मौसम में क्यों बढ़ जाती है मांसपेशियों में ऐंठन; जानें इसे कैसे करें दूर

February 18, 2026

बदलते मौसम में क्यों बढ़ जाती है मांसपेशियों में ऐंठन; जानें इसे कैसे करें दूर

Muscle Cramps in changing weather: जैसे ही मौसम बदलता है, हमारे शरीर की मांसपेशियां और नसें सबसे पहले इसका असर महसूस करती हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि मौसम में बदलाव के दौरान मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और जकड़न की शिकायतें 30% तक बढ़ जाती हैं। यह केवल ठंड या गर्मी का असर नहीं है, बल्कि तापमान और वायुमंडलीय दबाव में बदलाव से नसों और मांसपेशियों के सिग्नल धीमे हो जाते हैं।

ठंड के मौसम में मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और गर्मी की शुरुआत में शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन नसों के काम को प्रभावित करता है। परिणामस्वरूप लोग सुबह उठते ही थकान, भारीपन और ऐंठन का अनुभव करते हैं।

मांसपेशियों में ऐंठन होने के मुख्य कारण

-शरीर में पानी की कमी
-मांसपेशियों में पर्याप्त ब्लड फ्लो न होना
-मांसपेशियों की गति प्रभावित होना
-जरूरी पोषक तत्वों की कमी जैसे सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम
-नसों और मांसपेशियों की कमजोरी
-लो ब्लड प्रेशर
-मांसपेशियों में समस्या क्यों होती है
-ब्लड फ्लो रुकने से मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव
-नसों पर दबाव पड़ने से ऐंठन

ये भी पढ़ें :

पोषण की कमी

-मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने के उपाय
-रोजाना व्यायाम और स्ट्रेचिंग करें
-विटामिन D और मिनरल्स से भरपूर आहार लें
-दिनभर में 4-5 लीटर पानी पिएं
-आंवला और अन्य आयुर्वेदिक पदार्थों का सेवन करें

नस और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स

गिलोय
अश्वगंधा
गुग्गुल
गोखरू
पुनर्नवा

बदलते मौसम में शरीर की जरूरतों को समझना और सही पोषण तथा व्यायाम करना जरूरी है। इससे मांसपेशियां मजबूत रहती हैं और थकान या जकड़न जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

ये भी देखें :

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी उपाय को अपनाने या डाइट में बदलाव करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें