Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर… 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

February 22, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर… 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

Train Cancelled Update: फरवरी का अंतिम सप्ताह शुरू होने वाला है और मार्च की दस्तक भी करीब है। ऐसे में अगर आपने इस दौरान रेल यात्रा की योजना बनाई है तो पहले यह खबर ध्यान से पढ़ लें। बता दें कि भारतीय रेलवे ने 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से जुड़ी 24 प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है।

इस निर्णय का असर हजारों यात्रियों की बुकिंग और यात्रा कार्यक्रम पर पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि यह कदम ट्रैक सुधार, पुलों की मरम्मत और तकनीकी उन्नयन कार्यों के चलते उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें।

क्यों रद्द की गईं ट्रेनें?

आमतौर पर सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चलती हैं, लेकिन इस बार वजह मौसम नहीं है। रेलवे के अनुसार, कई रूटों पर ट्रैक मेंटेनेंस, लाइन ब्लॉक, पुराने पुलों की मरम्मत और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह असुविधा अस्थायी है, लेकिन लंबे समय में यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। बेहतर ट्रैक और आधुनिक सिस्टम से ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें : 

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन संख्या 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) – कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी तक रद्द।

ट्रेन संख्या 12327/28 हावड़ा – देहरादून – हावड़ा (उपासना एक्सप्रेस) 27 और 28 फरवरी को रद्द।

ट्रेन संख्या 14003/04 मालदा टाउन – नई दिल्ली – मालदा टाउन एक्सप्रेस 26 और 28 फरवरी को रद्द।

ट्रेन संख्या 14523/24 बरौनी – अंबाला – बरौनी (हरिहर एक्सप्रेस) 24 और 26 फरवरी को रद्द।

ट्रेन संख्या 14617/18 अमृतसर – पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर (जनसेवा एक्सप्रेस) 28 फरवरी और 2 मार्च को रद्द।

ट्रेन संख्या 15903/04 डिब्रूगढ़ – चंडीगढ़ – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी और 1 मार्च को रद्द।

ट्रेन संख्या 15619/20 गया – कामाख्या – गया एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी को रद्द।

ट्रेन संख्या 15621/22 कामाख्या – आनंद विहार – कामाख्या एक्सप्रेस 26 और 27 फरवरी को रद्द।

ट्रेन संख्या 12873/74 हटिया – आनंद विहार – हटिया एक्सप्रेस 26 और 27 फरवरी को रद्द।

ट्रेन संख्या 18103/04 टाटा – अमृतसर – टाटा एक्सप्रेस 25 और 27 फरवरी को रद्द।

ट्रेन संख्या 22197 कोलकाता – वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 1 मार्च तक रद्द।

ट्रेन संख्या 22857/58 संतरागाछी – आनंद विहार – संतरागाछी एक्सप्रेस 2 और 3 मार्च को रद्द।

ये भी पढ़ें :

यात्रा से पहले क्या करें?

रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन का स्टेटस जांचें।
वैकल्पिक ट्रेन या अन्य परिवहन विकल्पों पर विचार करें।
टिकट कैंसिलेशन और रिफंड नियमों की जानकारी लें।

रेलवे का कहना है कि फिलहाल थोड़ी असुविधा जरूर होगी, लेकिन भविष्य में सुरक्षित और समय पर रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य बेहद जरूरी है। इसलिए यात्रा से पहले पूरी जानकारी लेकर ही घर से निकलें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें