Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World cup 2026: क्या फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? पल्लेकेले में पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती

February 28, 2026

T20 World cup 2026: क्या फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? पल्लेकेले में पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती

T20 World cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की संभावना ने क्रिकेट फैंस के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। हालांकि यह पूरी तरह पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर है, जिसे सुपर-8 में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बड़ा कारनामा करना होगा।

करो या मरो की स्थिति में पाकिस्तान
पाकिस्तान सुपर-8 ग्रुप-2 में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला उसके लिए निर्णायक साबित होगा।सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को या तो श्रीलंका को 65 रन या उससे अधिक के अंतर से हराना होगा, या फिर लक्ष्य को 13 ओवर के भीतर हासिल करना होगा, ताकि नेट रन रेट के आधार पर वह न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ सके।

ये भी पढ़ें- इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलें, दोनों देशों में गूंजे सायरन

 

पहले ही भिड़ चुकी हैं दोनों टीमें
इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ चुके हैं। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत दर्ज की थी। युवा बल्लेबाज ईशान किशन की दमदार पारी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था।

सेमीफाइनल या फाइनल में टक्कर?

यदि पाकिस्तान सुपर-8 में दूसरे स्थान पर पहुंचकर सेमीफाइनल में जगह बनाता है और भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहता है, तो दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ सकती हैं। दूसरा और अधिक रोमांचक परिदृश्य यह है कि दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत लें, तब फाइनल में क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता फिर देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैराथन का हुआ आयोजन: राज्यपाल कटारिया दौड़ में लेंगे हिस्सा

 

हालांकि वर्तमान अंकतालिका को देखते हुए पाकिस्तान के लिए राह आसान नहीं है। न्यूजीलैंड तीन मैचों में तीन अंकों के साथ आगे है, जबकि पाकिस्तान दो मैचों में एक अंक लेकर संघर्ष कर रहा है। श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेरने की स्थिति में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें