USA VS iran War News: पश्चिम एशिया में हालात बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं। इजरायल ने ईरान के खिलाफ “प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक” यानी संभावित खतरे को रोकने के लिए पहले हमला करने की कार्रवाई की घोषणा की है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। लोगों को डर है कि यह टकराव बड़े युद्ध का रूप ले सकता है।
पूरे इजरायल में सायरन और मोबाइल अलर्ट
इजरायल में हालात इतने गंभीर हो गए कि पूरे देश में सायरन बजाए गए। लोगों के मोबाइल फोन पर एडवांस अलर्ट मैसेज भेजे गए। इन संदेशों में नागरिकों को सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों के पास रहने की सलाह दी गई। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि यह चेतावनी एहतियात के तौर पर जारी की गई है। सेना के अनुसार, संभावित मिसाइल हमलों की आशंका को देखते हुए लोगों को पहले से तैयार रहना जरूरी है। आईडीएफ ने आम लोगों से अपील की है कि वे खुले इलाकों में न रहें और बंकर या सुरक्षित इमारतों के आसपास ही रहें।
पूरे देश में विशेष आपातकाल लागू
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने देशभर में विशेष आपातकाल लागू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नागरिक इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा हो सकता है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अस्पतालों, दमकल विभाग और अन्य जरूरी सेवाओं को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हवाई क्षेत्र बंद, स्कूल और कार्यक्रम रद्द
तनाव बढ़ने के बाद इजरायल ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। एयरलाइंस को कहा गया है कि वे फिलहाल इजरायल की सीमा में प्रवेश न करें।इसके अलावा स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। लोगों को जहां संभव हो, घर से काम करने की सलाह दी गई है। सरकार का कहना है कि ये सभी कदम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाए गए हैं।
तेहरान में भी धमाकों की खबर
ईरान की राजधानी तेहरान से भी विस्फोटों की खबर सामने आई है। वहां की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहूरी इलाके में मिसाइलें गिरने की सूचना है। सरकारी मीडिया ने बताया कि केंद्रीय तेहरान में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दुनिया की नजर अब ईरान की प्रतिक्रिया टिकी
इजरायल के रक्षा मंत्री का कहना है कि यह कार्रवाई देश के खिलाफ संभावित खतरों को रोकने के लिए की गई है। लेकिन इस कदम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि ईरान क्या जवाब देता है। अगर दोनों देशों के बीच जवाबी कार्रवाई तेज होती है, तो यह टकराव बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है। पश्चिम एशिया में पहले से ही अस्थिर माहौल के बीच यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में वैश्विक राजनीति और सुरक्षा पर बड़ा असर डाल सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...