जम्मू-कश्मीर डेस्क। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। फाइनल में आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को पछाड़ते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है।
ये भी पढ़ें :-
जम्मू-कश्मीर के चैंपियन बनने पर पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम को बधाई दी है। उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कर दिखाया, वेलडन जम्मू-कश्मीर’।
They’ve done it. Well done J&K. #ranjitrophy2026 #RanjiTrophyFinal pic.twitter.com/COVBOl5j6J
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) February 28, 2026
इसके अलावा सीएम ने कर्नाटक पर अपने घरेलू मैदान पर शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए ₹2 करोड़ के कैश इनाम की घोषणा की। इसे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए एक अहम पल बताते हुए, उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे इलाके को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है। खिलाड़ियों को हाल ही में शानदार खिलाड़ियों के लिए नोटिफाई किए गए नियमों के तहत सरकारी नियुक्तियों का भी हक होगा।
Congratulating Team J&K on their historic triumph in the Ranji Trophy, the Chief Minister announced a cash reward of ₹2 crore for the players and support staff after their emphatic victory over Karnataka on their home turf.
Calling it a watershed moment for Jammu & Kashmir… pic.twitter.com/OnRJCa1EoB
— Office of Chief Minister, J&K (@CM_JnK) February 28, 2026
मैच की बात करें तो हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुभम पुंडिर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन के 70, और कप्तान पारस डोगरा के 70 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे। कर्नाटक की पहली पारी 293 रन पर समाप्त हो गई थी। कर्नाटक के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल ने 160 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका।
जम्मू-कश्मीर के लिए औकिब नबी ने 5, सुनील कुमार और युदवीर सिंह ने 2-2, जबकि साहिल लोतरा ने 1 विकेट लिया। पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त लेने वाली जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 11 रन पर 2 विकेट गंवाने के बावजूद जोरदार वापसी की और दमदार बल्लेबाजी की। दूसरी पारी जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाकर घोषित की।
सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल 160 और साहिल लोतरा 101 रन पर नाबाद रहे। दोनों के बीच 197 रन की नाबाद साझेदारी हुई। साहिल का शतक पूरा होते ही कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित कर दी। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया और पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को चैंपियन चुना गया। शुभम पुंडिर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि औकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
ये भी देखें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...