PCB fine: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मच गई है। सुपर-8 से बाहर होने के साथ ही पूरी टीम पर आर्थिक दंड लगाए जाने की खबरों ने बहस को और तेज कर दिया है। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस फैसले को “छोटी सोच” करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पूरी टीम पर 50-50 लाख का जुर्माना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खराब प्रदर्शन के चलते हर खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह दंड अनुशासनहीनता के बजाय मैदान पर नाकामी को लेकर बताया गया है। चर्चा है कि ग्रुप स्टेज में भारत से 61 रन की हार के बाद ही यह फैसला ले लिया गया था। हालांकि शर्त रखी गई थी कि यदि टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो पेनल्टी हटा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- भक्तों के लिए जरूरी सूचना… ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन पर लगी पांबदी; जानें वजह
सुपर-8 में बिगड़ा समीकरण
पाकिस्तान किसी तरह दूसरे राउंड में पहुंचा, लेकिन सुपर-8 में समीकरण उसके खिलाफ चले गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जबकि इंग्लैंड से हार मिली। श्रीलंका पर जीत के बावजूद नेट रन रेट के आधार पर टीम बाहर हो गई। यह लगातार चौथा अवसर है जब पाकिस्तान किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका।
अफरीदी की सख्त टिप्पणी
एक टीवी चैनल से बातचीत में अफरीदी ने कहा कि 50 लाख रुपये का जुर्माना “सजा जैसा भी नहीं लगता।” उनके मुताबिक, अगर प्रदर्शन में गिरावट है तो सुधार के लिए ठोस कदम जरूरी हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भेजा जाए ताकि वे अपनी तकनीक और फिटनेस पर दोबारा काम कर सकें।
ये भी पढ़ें- OnePlus 13s की कीमत में बड़ी कटौती, 80W चार्जिंग वाला फोन अब 10,000 रुपये हुआ सस्ता; जानें Details
अफरीदी ने यहां तक कहा कि कुछ खिलाड़ियों को कम से कम दो साल तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रखा जाना चाहिए, ताकि चयन प्रक्रिया में जवाबदेही और प्रतिस्पर्धा बढ़ सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...