Punjab Weather Update: पंजाब में अब सर्दी लगभग खत्म हो चुकी है और तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मार्च के पहले ही सप्ताह में गर्मी का असर ऐसा महसूस हो रहा है जैसा आमतौर पर महीने के आखिर में देखने को मिलता है। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पूरे सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।
तापमान में दर्ज हुई बढ़ोतरी
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें :
न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य या उससे अधिक रहेगा।
12 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज से 12 मार्च तक प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। उत्तरी और पूर्वी इलाकों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि मध्य, पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। इसी कारण पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं बन रही है।
ये भी पढ़ें :
तेज हवाओं के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...