Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में तेज धूप से बदला मौसम… कई शहरों में तापमान पंहुचा 33°C के करीब; जानें मौसम का हाल

March 7, 2026

Punjab Weather: पंजाब में तेज धूप से बदला मौसम… कई शहरों में तापमान पंहुचा 33°C के करीब; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update : पंजाब में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य स्तर से लगभग 7.5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है।

पटियाला रहा सबसे गर्म शहर

राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान पटियाला में 33.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से काफी ज्यादा है।

अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान ऊंचा दर्ज किया गया:

फ़िरोज़पुर: 33.0°C
लुधियाना: 32.8°C
अमृतसर: 32.6°C

रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 13.9°C दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें :

12 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 12 मार्च तक पूरे पंजाब में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस अवधि में बारिश के आसार नहीं हैं और फिलहाल किसी तरह का मौसम संबंधी अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।

फरवरी के अंत से बढ़ने लगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के अंतिम दिनों से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। इसका मुख्य कारण तेज धूप और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का कमजोर रहना माना जा रहा है। इसी वजह से राज्य में बारिश नहीं हुई और तापमान लगातार बढ़ता गया।

मार्च में अब तक बारिश शून्य

1 मार्च से 6 मार्च 2026 के बीच राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट जैसे जिलों में इस दौरान एक भी बूंद बारिश नहीं हुई। आमतौर पर मार्च के शुरुआती दिनों तक पंजाब में करीब 6.1 मिमी बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार बारिश न होने के कारण अब तक 100 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

ये भी देखें :

अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट आ सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें