हिमाचल डेस्क : सोलन जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को पकड़ने में सफलता पाई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) की टीम ने सोलन बाईपास के पास स्थित एक होटल में छापेमारी कर पांच युवकों को चिट्टे के साथ हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, एसआईयू को इलाके में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक होटल में ठहरे हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे में प्रवेश किया। तलाशी के दौरान कुल 21.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें :
प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार युवकों में चार हरियाणा के निवासी हैं और एक सोलन का स्थानीय युवक है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चिट्टे की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के इरादे से होटल में रुके थे। सभी पांचों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब इस नेटवर्क की व्यापक जांच में जुटी है। आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है कि वे चिट्टा कहां से ला रहे थे और इसे स्थानीय स्तर पर किन लोगों को सप्लाई करने वाले थे। मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच भी की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क के लिंक तोड़े जा सकें और बड़े तस्करों तक पहुँच बनाई जा सके।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...