Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एसडीएम ने किया भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने स्वच्छ हवा और नशामुक्ति पर रखें विचार

September 21, 2026

एसडीएम ने किया भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने स्वच्छ हवा और नशामुक्ति पर रखें विचार

सुंदरनगर: एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के नेतृत्व में चल रहे ‘स्वच्छ हवा, नशा मुक्त सुंदरनगर’ अभियान के अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सुंदरनगर के आठ स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि स्वच्छ हवा और नशामुक्त समाज केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें युवाओं, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों और समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचारों और उनकी सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई दिशा और मजबूती मिल रही है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छ हवा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का मंच प्रदान करना रहा। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव, वायु प्रदूषण, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर प्रभावी विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन लाल और गंगा राम ने सेवाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के प्रधानाचार्य मोहित चुग ने अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का अवसर देना उनके व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण है।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें