Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

KKR की बड़ी घोषणा, Allfleet India और PMI Electro Mobility में $310 मिलियन का निवेश

March 18, 2026

KKR की बड़ी घोषणा, Allfleet India और PMI Electro Mobility में $310 मिलियन का निवेश

अग्रणी वैश्विक निवेश फर्म केकेआर ने इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती बढ़ाने और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ऑलफ्लीट इंडिया और पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन में 310 मिलियन डॉलर निवेश की घोषणा की है।

इस समझौते के तहत, केकआर की ऑलफ्लीट में ज्यादातर हिस्सेदारी और पीएमआई इलेक्ट्रो में कम हिस्सेदारी रहेगी। केकेआर का भारत में पहला ग्लोबल क्लाइमेट ट्रांजिशन निवेश है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में किए गए निवेशों सहित, यह आठवां निवेश है।

इस साझेदारी का उद्देश्य प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर ई-बसों के विस्तार में तेजी लाना है, जिससे भारत के पर्यावरण पर कम प्रभाव पड़े और कार्बन उत्सर्जन कम करने में सफलता मिले। 2022 में स्थापित, ऑलफ्लीट (अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से संचालित) पीएमआई इलेक्ट्रो का ई-बस प्लेटफॉर्म है, जो बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन बसों को बनाना, स्वामित्व और संचालन पर केंद्रित है। मौजूदा वक्त में ऑलफ्लीट 5,000 से अधिक ई-बसों का बेड़ा तैनात करने की ओर बढ़ रहा है। जो कई राज्य परिवहन प्राधिकरणों के साथ बड़ी रियायत और सेवा समझौतों के तहत संचालित होंगी, जिससे प्रमुख शहरों में यात्रा की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/sensex-rally-third-consecutive-day-reasons/

जैसे-जैसे भारत कार्बन उत्सर्जन कम करने और स्वच्छ शहर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे विश्वसनीय और कुशल इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर विकसित करने की आवश्यकता तेजी से बढ़ती जा रही है।

केकेआर के निवेश से ऑलफ्लीट विकास को मजबूती मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरणों के साथ सहयोग करने की उसकी क्षमता को बढ़ेगी। जिससे प्रमुख शहरों में ई-बसों का विस्तार हो सके और लोगों के लिए स्वच्छ और अधिक विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने में मदद मिल सके। यह ऑलफ्लीट और पीएमआई इलेक्ट्रो के बीच चल रही साझेदारी की ओर से मैन्युफैक्चरिंग, ऑनशिप, संचालन और लाइफ साइकिल सपोर्ट को बढ़ाएगा, जो भारत में ई-बसों के क्षेत्र में आगे ले जाने वाला है।

पीएमआई इलेक्ट्रो की सीईओ और ऑलफ्लीट की निदेशक आंचल जैन ने कहा कि केकेआर की ओर से किया गया यह निवेश हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और ऑलफ्लीट में हमने जो इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनाया है, उसका समर्थन है। पीएमआई इलेक्ट्रो का विजन एक ऐसा स्केलेबल, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार इकोसिस्टम बनाना है जो भारत में सार्वजनिक परिवहन को बदल सके। जैसे-जैसे हमारे शहर विकसित हो रहे हैं और यात्रा की जरूरतें बदल रही हैं, स्वच्छ, कुशल और सुलभ सार्वजनिक परिवहन एक अधिक टिकाऊ भविष्य को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि केकेआर के साथ, कंपनी जिम्मेदार तरीके से विस्तार करने और भारतीय शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी। यह सहयोग राष्ट्रीय महत्व के मोबिलिटी समाधान प्रदान करने में संस्थागत पूंजी, भारतीय मैन्यूफैक्चरिंग केपिबिलिटी और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के तालमेल को दर्शाता है। बता दें कि केकेआर एक अग्रणी वैश्विक निवेश फर्म है जो वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन के साथ-साथ पूंजी बाजार और बीमा समाधान भी देती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें