Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

खाड़ी देशों में घटनाओं के बीच 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता; 3 लाख लोग सुरक्षित लौटे भारत

March 20, 2026

खाड़ी देशों में घटनाओं के बीच 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता; 3 लाख लोग सुरक्षित लौटे भारत

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में चल रहे तनाव और संघर्ष के बीच भारत के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि अलग-अलग घटनाओं में 6 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 1 व्यक्ति अभी भी लापता है।

यह भी पढ़ें- इजरायली हमलों में IRGC प्रवक्ता मोहम्मद नैनी की मौत, ईरान को लगातार बड़े झटके

3 लाख लोग सुरक्षित लौटे भारत

विदेश मंत्रालय के अधिकारी असीम आर. महाजन ने जानकारी दी कि सऊदी अरब, ओमान, इराक और UAE में मौजूद भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य लापता व्यक्ति का पता लगाना और जिन लोगों की मौत हुई है, उनके शवों को जल्द से जल्द भारत लाना है। साथ ही, मंत्रालय ने यह भी बताया कि हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। 28 फरवरी से अब तक करीब 3 लाख भारतीय नागरिक खाड़ी देशों से वापस भारत लौट चुके हैं। इसके लिए अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की गई है।

आज लगभग 90 उड़ानों के भारत आने की उम्मीद

UAE से फिलहाल सीमित संख्या में “नॉन-शेड्यूल्ड” (विशेष) उड़ानें चलाई जा रही हैं। आज लगभग 90 उड़ानों के भारत आने की उम्मीद है। ओमान और सऊदी अरब से भी फ्लाइट्स जारी हैं। कतर में हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुल गया है, जिससे कुछ उड़ानें शुरू हो पाई हैं। कतर एयरवेज़ आज भारत के लिए करीब 10 विशेष उड़ानें चला सकता है। हालांकि, कुवैत और बहरीन का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है। कुवैत से यात्रियों को निकालने के लिए सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट से विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं, जिनमें पहली फ्लाइट कोच्चि के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- World Happiness Report 2026: भारत से आगे निकला पाकिस्तान, जानें टॉप पर कौन सा देश?

वहीं, बहरीन के यात्री सऊदी अरब के दम्मम एयरपोर्ट के जरिए भारत आ रहे हैं, जहां से गल्फ एयर विशेष उड़ानें चला रही है। कुल मिलाकर, सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीय सुरक्षित और जल्द से जल्द अपने घर लौट सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें