The Biggest win in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज़ से पहले लीग के पुराने रिकॉर्ड्स एक बार फिर चर्चा में हैं। खासतौर पर सबसे बड़े जीत के अंतर की बात करें तो कुछ मुकाबले ऐसे रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया।
सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड किसके नाम?
आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। बता दें कि साल 2017 में टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) को 146 रन से हराया था। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन बनाए और विपक्षी टीम को पूरी तरह समेट दिया।
दूसरे नंबर पर RCB की धमाकेदार जीत
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम आता है। टीम ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 144 रन से जीत दर्ज की थी। उस मैच में RCB ने बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्ष को कोई मौका नहीं दिया।
ये भी पढ़ें :
KKR भी पीछे नहीं
तीसरे स्थान पर Kolkata Knight Riders है, जिसने 2008 में RCB को 140 रन से हराया था। यह मुकाबला आईपीएल के पहले सीजन में खेला गया था और लीग के इतिहास में यादगार बन गया।
RCB का कई मुकाबलों में दबदबा
बड़ी जीत के मामलों में RCB का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। टीम ने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) को 138 रन से हराया था। वहीं 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 130 रन की जीत दर्ज की थी। इसी मैच में RCB ने 263 रन का विशाल स्कोर भी बनाया था, जो लंबे समय तक रिकॉर्ड बना रहा।
नई सीजन में क्या टूटेंगे रिकॉर्ड?
इन आंकड़ों से साफ है कि जहां सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड मुंबई के नाम है, वहीं RCB ने कई बार बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखाई है। अब आईपीएल 2026 में एक बार फिर फैंस को ऐसे ही हाई-स्कोरिंग मुकाबलों और रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद रहेगी।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...