गर्मी शुरू होते ही लोग हल्के और ढीले कपड़े पहनने लगते हैं लेकिन एक बात जो अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, वह है कपड़ों का रंग। कई लोग स्टाइल के लिए डार्क कलर पहन लेते हैं लेकिन तेज धूप में यही रंग परेशानी का कारण बन सकते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है इसे आसान तरीके से समझते हैं।
डार्क रंग – गर्मी ज्यादा
डार्क रंग जैसे काला या गहरा नीला सूरज की किरणों को ज्यादा मात्रा में अपने अंदर सोख लेते हैं। जब ये किरणें कपड़े में जाती हैं तो वह ऊर्जा गर्मी में बदल जाती है। यही वजह है कि डार्क कपड़े पहनने पर शरीर को ज्यादा गर्मी महसूस होती है। इसके उलट, हल्के रंग जैसे सफेद या हल्का पीला सूरज की किरणों को वापस परावर्तित कर देते हैं जिससे शरीर अपेक्षाकृत ठंडा रहता है।
शरीर पर असर
जब आप तेज धूप में डार्क कपड़े पहनते हैं तो शरीर का तापमान जल्दी बढ़ने लगता है। इससे ज्यादा पसीना आता है थकान महसूस होती है और लंबे समय तक रहने पर कमजोरी भी महसूस हो सकती है। गर्मी के दिनों में यह छोटी सी बात भी आपकी ऊर्जा और आराम पर बड़ा असर डाल सकती है।
ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/lifestyle/menopause-dental-problems-causes-prevention/
बाहर निकलते समय परेशानीअगर आप धूप में ज्यादा समय बिताते हैं-जैसे ऑफिस जाना, बाजार जाना या ट्रैवल करना- तो डार्क कपड़े और भी ज्यादा असर दिखाते हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे जल्दी थकान होने लगती है।
कब पहने डार्क कपड़े
अगर आप एयर-कंडीशन जगह पर हैं या शाम के समय बाहर जा रहे हैं तो डार्क कपड़े पहनने में ज्यादा समस्या नहीं होती। लेकिन तेज धूप और दोपहर के समय हल्के रंग ज्यादा आरामदायक रहते हैं।
गर्मी में क्या पहनना बेहतर है
गर्मी में हल्के रंग के साथ-साथ ढीले और सूती कपड़े पहनना ज्यादा सही माना जाता है। ये कपड़े हवा को अंदर-बाहर होने देते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं। और आप पूरे दिन ज्यादा आरामदायक महसूस करा सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...