Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: तवी नदी में नहाते हुए तीन किशोर डूबे, पुलिस और NDRF की तलाश जारी

March 30, 2026

Jammu Kashmir: तवी नदी में नहाते हुए तीन किशोर डूबे, पुलिस और NDRF की तलाश जारी

जम्मू कश्मीर डेस्कः नगरोटा के सैनिक स्कूल के पीछे तवी नदी में रविवार को नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन किशोर डूब गए। जिनकी पहचान किशोरों सोनम दत्त, बवीश कौल और आदित्य पंडित के तौर पर हुई है। किशोरों की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें रात करीब 1 बजे तक जुटी रहीं। अंधेरा होने से अभियान रोकना पड़ा। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह सात बजे तलाश फिर शुरू होगी।

ये भी पढ़ें :-

जगती कॉलोनी लेन नंबर-21 के मनोहर नाथ कौल ने बताया कि उनका बेटा बवीश लेन नंबर-22 व 23 के सोनम व आदित्य समेत दो अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। शाम करीब पांच बजे हादसा हो गया। दो किशोर तैरना जानते थे, इसलिए बच निकले, लेकिन बाकी तीन तैरना नहीं जानते थे, जिसकी वजह से वह नदी में बह गए।

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। टॉर्च व वैकल्पिक लाइटों से रात एक बजे तक सर्च चला। नदी किनारे सैकड़ों लोग जमा हो गए। भीड़ संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। हर कोई चमत्कार की दुआ मांग रहा था। मनोहर ने कहा, “बच्चे हमेशा पार्क में खेलते थे, पता नहीं नदी कैसे पहुंच गए।” परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें