नेशनल डेस्क: केरल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें पार्टी ने राज्य के विकास, रोजगार और गरीब व महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं का वादा किया है।पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और राज्य प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने इस मैनिफेस्टो को जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केरल को एक “विकसित केरलम” बनाना है।
यह भी पढ़ें-
IPL 2026, PBKS vs GT: आज होगा बड़ा मुकाबला, देखें हेड 2 हेड और पिच रिपोर्ट
IPL 2026 के बीच बड़ी खबर, होटल के कमरे में मृत पाए गए BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर… मचा हड़कंप
टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में हुए शामिल, बोले- ये मेरे जीवन का खास दिन
BJP ने अलग-अलग शहरों को खास क्षेत्रों में विकसित करने का प्लान बनाया है, इनमें तिरुवनंतपुरम को IT और इनोवेशन हब, कोच्चि को शिपबिल्डिंग (जहाज निर्माण) केंद्र, कोझिकोड को हेल्थकेयर और मेडिकल इनोवेशन हब, त्रिशूर को सांस्कृतिक पर्यटन राजधानी, कोल्लम को मरीन एक्सपोर्ट और ब्लू इकॉनमी हब औक कन्नूर को डिफेंस इनोवेशन सेंटर बनाने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि इससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
केरल में एक AIIMS अस्पताल खोलने का वादा और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बनाने की योजना शामिल है। जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए का हेल्थ और राशन कार्ड, गरीब परिवारों को साल में 2 मुफ्त LPG सिलेंडर (ओणम और क्रिसमस पर), हर घर को हर महीने 20,000 लीटर मुफ्त पानी जैसी योजनाएं शामिल है।
#WATCH | Keralam Elections 2026 | BJP national president Nitin Nabin released the developed Kerala roadmap in Thiruvananthapuram. State BJP president Rajeev Chandrasekhar also with him. pic.twitter.com/zVD23H6xDE
— ANI (@ANI) March 31, 2026
सबरीमाला और गुरुवायुर जैसे बड़े मंदिरों के बेहतर प्रबंधन का वादा। नया देवस्वोम बोर्ड बनाकर सुरक्षा और व्यवस्था सुधारने की योजना। मुल्लापेरियार बांध मुद्दे पर केरल के हितों की रक्षा करते हुए तमिलनाडु को पानी देने का आश्वासन।
नितिन नवीन ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) पर आरोप लगाया कि दोनों पिछले कई सालों से “गेम फिक्सिंग” की राजनीति कर रहे हैं और बारी-बारी से सत्ता में आते रहे हैं।उन्होंने दावा किया कि BJP का वोट शेयर 2% से बढ़कर 20% हो गया है और इस बार पार्टी को जनता का ज्यादा समर्थन मिल रहा है।
केरल विधानसभा चुनाव में कुल 140 सीटें है। यहां एक ही चरण में मतदान कराए जाएंगे। केरल विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को वोटिंग की जाएगी जबकि मतों की गणना 4 मई 2026 को होगी। राज्य में कुल वोटरों की संख्या लगभग 2.7 करोड़ है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच सीधा मुकाबला है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...