Iran-US War: Donald Trump ने गुरुवार को दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपना मिशन पूरा कर लिया है और जीत हासिल कर ली है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की बड़ी नेतृत्व टीम खत्म हो चुकी है और वहां अब नया शासन आ गया है, जो अमेरिका से युद्ध रोकने की बात कर रहा है।
“ईरान अब अमेरिका को धमकी नहीं दे सकता”
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य साफ था—ईरान की ताकत को खत्म करना ताकि वह अमेरिका या दुनिया को खतरा न बना सके। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उनकी वायुसेना को भारी नुकसान हुआ है। मिसाइल प्रोग्राम लगभग खत्म हो गया है। रक्षा से जुड़ा उनका पूरा सिस्टम तबाह कर दिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका का सैन्य अभियान अभी जारी है और अगले 2–3 हफ्तों में यह पूरी तरह खत्म हो सकता है।
🚨LIVE: President Trump Delivers an Address to the Nation, Apr. 1, 2026 https://t.co/gHhlm3Vm7z
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) April 2, 2026
परमाणु क्षमता खत्म करने का दावा
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को इतना कमजोर कर दिया है कि वह अब परमाणु बम नहीं बना सकता। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अब आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने की स्थिति में नहीं है। अमेरिका के सशस्त्र बलों ने अभूतपूर्व काम किया है।
शहीद अमेरिकी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
ट्रंप ने उन 13 अमेरिकी सैनिकों को याद किया, जिन्होंने इस मिशन में अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि वे उनके परिवारों से मिले। सैनिकों के बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। मिशन को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी
मिडिल ईस्ट देशों और इज़रायल का किया धन्यवाद
ट्रंप ने मध्य पूर्व के कई देशों का धन्यवाद किया, जिनमें शामिल हैं Israel, Saudi Arabia, Qatar, United Arab Emirates, Kuwait, Bahrain। उन्होंने कहा कि ये सभी देश इस दौरान अमेरिका के साथ मजबूती से खड़े रहे।
पेट्रोल की कीमत बढ़ने पर क्या कहा
ट्रंप ने माना कि हाल ही में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने इसका कारण बताया ईरान द्वारा तेल टैंकरों पर हमले। लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह बढ़ोतरी अस्थायी है।
“अमेरिका को मिडिल ईस्ट के तेल की जरूरत नहीं”
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास खुद का पर्याप्त तेल और गैस है। उसे मिडिल ईस्ट के तेल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं। उन्होंने खास तौर पर Strait of Hormuz का जिक्र करते हुए कहा अमेरिका वहां से बहुत कम तेल लेता है। भविष्य में भी इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।
ईरान पूरी तरह कमजोर…
ट्रंप के दावे के अनुसार ईरान सैन्य और आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हो चुका है। युद्ध खत्म होने के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होंगे। तेल की कीमतें भी समय के साथ कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब बाकी देशों को भी क्षेत्र की सुरक्षा में योगदान देना चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...