Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक की मौत

April 3, 2026

Haryana News : रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक की मौत

सोनीपत। (Sonepat News) रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के इब्राहिमपुर कुराड़ निवासी अंकित की मौत हो गई। वह बेहतर भविष्य की तलाश में स्टडी वीजा पर रूस गया था, लेकिन वह रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ गया।

कर्ज लेकर भेजा था पढ़ने

परिवार ने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था, जिससे कि वह पढ़ाई कर नौकरी पाए और घर की आर्थिक स्थिति सुधारे। अब अंकित का पार्थिव शरीर सोनीपत लाया जाएगा। घटना से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक है। अंकित 13 मार्च 2025 को एक मेडिएटर के जरिए स्टडी वीजा पर रूस गया था। उसने सोनीपत से बीए की पढ़ाई पूरी की थी और लैंग्वेज कोर्स करने के लिए विदेश गया था।

रूस की सेना में हो गया था भर्ती

मामा संजय के अनुसार रूस में भारतीय युवाओं को पहले अच्छी सैलरी का लालच दिया जाता है और असहमत होने पर दबाव बनाकर सेना में भर्ती किया जाता है। अंकित को भी एक भारतीय एजेंट के जरिये रूस की सेना में शामिल कराया गया। उसे करीब दो लाख रुपये मासिक वेतन का लालच दिया गया था।

15 दिन की ट्रेनिंग के बाद भेजा था फ्रंट पर

26 अगस्त 2025 को रूस के एवानावा शहर में उसे सेना में भर्ती किया गया। महज 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद उसे रूस-यूक्रेन फ्रंटलाइन पर भेज दिया गया। फ्रंटलाइन तक पहुंचने के लिए नदी पार करनी पड़ती थी। इसी दौरान लड़ाई में उसकी मौत हो गई।

छह महीने पहले हुई थी परिवार से बात

मामा के अनुसार 12 अक्टूबर 2025 को आखिरी बार परिवार से उसकी बातचीत हुई थी। इसके बाद संपर्क नहीं हो पाया। परिवार को लगा नेटवर्क समस्या है, लेकिन बाद में उसकी मौत की सूचना मिली। मंगलवार को मामा और दोस्त जितेंद्र को रूस स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से सूचना दी गई। अंकित परिवार का इकलौता बेटा था। दो बहनें शादीशुदा हैं। परिवार के पास आधा एकड़ जमीन है और कोई स्थायी आय नहीं है। मां गृहिणी हैं और पूरे परिवार की उम्मीदें उसी पर टिकी थीं।

शादी का सपना देख रहा था परिवार

परिवार उसकी वापसी और शादी की तैयारी का सपना देख रहा था, जो अब टूट गया। घटना के बाद गांव में शोक है। परिवार ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अन्य भारतीय युवकों को सुरक्षित भारत लाने की मांग की है।

Also Read : हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा के पर्याय : डॉ. अरविंद

Also Read : गर्मी अभी दूर, तेज हवाओं और बारिश की आशंका

Also Read : रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक की मौत

Also Read : सोनीपत में ठगने के आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Also Read : प्रदेश की खेल नर्सरियों का ट्रायल आज

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें