Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : गर्मी अभी दूर, तेज हवाओं और बारिश की आशंका

April 3, 2026

Haryana News : गर्मी अभी दूर, तेज हवाओं और बारिश की आशंका

अंबाला। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

इन जिलों में बारिश की उम्मीद

शाम और रात तक हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और राज्य के दक्षिणी हिस्सों में तेज गति की हवाओं, आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश-बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम प्रणाली आज और चार अप्रैल तक भी बनी रह सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली गिरने की गतिविधियां भी संभावित हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग

प्रो. डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी, पर्यावरण क्लब, राजकीय महाविद्यालय, नारनौल ने किसान भाइयों से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने कृषि उत्पादों को खेत-खलिहान और मंडियों में संरक्षित रखें तथा तिरपाल आदि से ढक कर सुरक्षित करें। आज पश्चिमी विक्षोभ के असर से सिरसा के आसपास और नाथु श्री चोपड़ा, हिसार के आदमपुर, भिवानी के लोहारू, महेंद्रगढ़ के सतनाली और चरखी दादरी के बाढड़ा व कादमा क्षेत्रों में हल्की बारिश-बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गई हैं।

यहां तेजी से घटता-बढ़ता है तापमान

दक्षिण-पश्चिम (हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, सिरसा): यहाँ तापमान जल्दी बढ़ता है, दिन में तेज़ी से गर्मी और शुष्क मौसम रहेगा। उत्तर/मैदानी क्षेत्र (करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र): दक्षिण के मुकाबले थोड़ा कम तापमान, शाम के समय हल्की ठंडक। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत): शहरी गर्मी के कारण रातें भी गर्म हो सकती हैं, धूल भरी हवाएं चलने की संभावना रहेगी।

Also Read : हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा के पर्याय : डॉ. अरविंद

Also Read : गर्मी अभी दूर, तेज हवाओं और बारिश की आशंका

Also Read : रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक की मौत

Also Read : सोनीपत में ठगने के आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Also Read : प्रदेश की खेल नर्सरियों का ट्रायल आज

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें