Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट जारी, 22 ज़िलों में बारिश-ओले और तेज़ तूफ़ान की दी चेतावनी

April 4, 2026

Punjab Weather: पंजाब में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट जारी, 22 ज़िलों में बारिश-ओले और तेज़ तूफ़ान की दी चेतावनी

Punjab Weather Update: पंजाब में बीते कुछ दिनों से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते ठंडक बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान करीब 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से कम है।

मौसम विभाग ने राज्य के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

22 ज़िलों में बारिश ओले और तेज़ तूफ़ान का अलर्ट

पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के 22 जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। इनमें से कुछ जिलों में तेज़ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा अधिक है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बादल गरजने और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

बता दें कि पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली जैसे जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोज़पुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में भी बादलों की गतिविधि बनी रह सकती है।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो पठानकोट में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा अबोहर, रूपनगर और अमृतसर सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। चंडीगढ़, लुधियाना और पटियाला में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें:

4 से 8 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 8 अप्रैल के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि 5, 6 और 9 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ही छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान कुछ समय के लिए स्थिर रहने की उम्मीद है। साथ ही, कुछ इलाकों में ओले गिरने और तेज़ आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें