चंडीगढ़: पंजाब के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित हो सकता है, जिससे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।
मार्च में हुई थीं पंजाब के छात्रों की परीक्षाएं
इस साल बोर्ड ने 6 मार्च से 12 मार्च के बीच कक्षा 5 और 8 की परीक्षाएं आयोजित करवाई थीं। इन परीक्षाओं में राज्य भर से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने परिणामों को लेकर उत्साहित और थोड़े चिंतित भी हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
कक्षा 5: इस कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी नहीं किया जाएगा। छात्र अपने-अपने स्कूल से संपर्क कर अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
कक्षा 8: इस कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर जैसी जानकारी की आवश्यकता होगी।
ये भी पढ़ें…
पास होने के लिए क्या है नियम?
बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र किसी कारणवश पास नहीं हो पाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड द्वारा ऐसे छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा का विकल्प भी दिया जाता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...