Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी का हमला: ‘PM मोदी और पिनाराई विजयन दोनों में अहंकार’, BJP-LDF पर साझेदारी के आरोप

April 6, 2026

राहुल गांधी का हमला: ‘PM मोदी और पिनाराई विजयन दोनों में अहंकार’, BJP-LDF पर साझेदारी के आरोप

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के पलक्कड़ में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी को लगता है कि उनके अलावा देश का नेतृत्व कोई नहीं कर सकता, और इसी तरह विजयन को लगता है कि उनके अलावा केरल को कोई बेहतर तरीके से नहीं चला सकता।

यह भी पढ़ें-
महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, जानें कौन है दुल्हनिया
असम रैली में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- परिवार पहले की राजनीति करती है कांग्रेस

BJP और LDF पर बड़ा आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के बीच अंदरूनी समझौता है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे का फायदा पहुंचा रही हैं। BJP, केरल में CM विजयन के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई नहीं करती। प्रधानमंत्री जब केरल आते हैं, तो कुछ मुद्दों पर बात करने से बचते हैं।

धर्म और सबरीमाला का मुद्दा

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों में अक्सर धर्म और हिंदू मुद्दों की बात करते हैं, लेकिन केरल में वे सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple) से जुड़े विवादों या सोने की चोरी जैसे मामलों पर कुछ नहीं बोलते।

खुद पर कार्रवाई का जिक्र

राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक लंबी यात्रा की। उनसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 55 घंटे पूछताछ की। उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द की गई थी। उन्होंने कहा कि वे BJP और सरकारी एजेंसियों के निशाने पर हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पर ऐसी कार्रवाई नहीं होती। राहुल गांधी ने केरल के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब उन पर राजनीतिक हमले हो रहे थे, तब राज्य के लोगों ने उनका साथ दिया।

चुनावी माहौल

केरल में केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर माहौल गर्म है। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान किया जाएगा जबकि नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। राज्य में पिछले 10 साल से LDF की सरकार है। 2021 चुनाव में LDF ने 99 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें