Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस की सीमा पार हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार

April 8, 2026

अमृतसर पुलिस की सीमा पार हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौलें, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पंजाब DGP ने दी जानकारी

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से जानकारी साझा की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क कर रहे थे और अटारी सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में अवैध हथियारों की तस्करी में मदद कर रहे थे। हथियारों की खेप पहले से तय जगहों से उठाई जाती थी और फिर पंजाब में फैले स्थानीय आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाई जाती थी।

आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज

अमृतसर के छेहरटा थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा है कि इस गिरोह के आगे और पीछे के सभी संपर्कों का पता लगाने और पूरे तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें…

पुलिस की ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ उनकी ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य पंजाब को सुरक्षित और महफूज़ बनाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें