Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : देनी थी दवा, दे दी मौत, सगे भाई थे या…..

April 10, 2026

Haryana News : देनी थी दवा, दे दी मौत, सगे भाई थे या…..

कुरुक्षेत्र। इस्माईलाबाद में आने वाले नरवाना ब्रांच नहर डल्ला माजरा में दो भाई ने सगे भाई को दवा देने के बहाने से लेकर गए। इसके बाद दोनों भाइयों ने जिंदा भाई के हाथ पैर बांध कर नहर में फेंक दिया।

भाई से परेशान थे दोनों

अपराध अन्वेषण शाखा-2 के इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि दोनों भाइयों ने 12 मार्च को अपने भाई गुरमुख सिंह को दवा दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल पर साथ ले गए थे। रास्ते में उन्होंने एक दुकान से प्लास्टिक की रस्सी खरीदी और साजिश के तहत उसे अंजाम देने की तैयारी की। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से भाई की मानसिक स्थिति और व्यवहार से परेशान थे।

जांच में भाइयों की भूमिका मिली संदिग्ध

इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद पुलिस को मृतक के परिजनों और करीबियों पर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि मृतक गुरमुख सिंह मानसिक रूप से बीमार था और कई वर्षों से उसका इलाज चल रहा था। जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दो सगे भाइयों राजेंद्र और राकेश की भूमिका संदिग्ध मिली।

हाथ-पैर बंधे देखकर हुआ शक

20 मार्च को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति की लाश पानी में बहती मिली। चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने भी जांच की। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान गुरमुख सिंह निवासी गोलू माजरा, थाना लालडू, मोहाली के रूप में की. मामले में थाना इस्माईलाबाद में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

गुप्त सूचनाओं के आधार पर जुटाए साक्ष्य

मामले में अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए टीम का गठन किया। इसके बाद अपराध अन्वेषण शाखा-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सुराग जुटाने शुरू किए.”

नहीं की बचाने की कोशिश

दोनों भाइयों ने इस्माईलाबाद क्षेत्र की नहर के पास पहुंचकर गुरमुख सिंह के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे जिंदा नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों राजेन्द्र और राकेश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 20 मार्च को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति की लाश पानी में बहती मिली। चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने भी जांच की। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान गुरमुख सिंह निवासी गोलू माजरा, थाना लालडू, मोहाली के रूप में की. मामले में थाना इस्माईलाबाद में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

गुप्त सूचनाओं के आधार पर जुटाए साक्ष्य

मामले में अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए टीम का गठन किया। इसके बाद अपराध अन्वेषण शाखा-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सुराग जुटाने शुरू किए.”

नहीं की बचाने की कोशिश

दोनों भाइयों ने इस्माईलाबाद क्षेत्र की नहर के पास पहुंचकर गुरमुख सिंह के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे जिंदा नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों राजेन्द्र और राकेश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : इनेलो का हल्ला बोल, 12 को कैथल मंडी में ट्रैक्टर मार्च

Also Read : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की माैत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें