Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vrindavan Boat Accident : यमुना में दो और लाशें मिलीं, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत; सर्च ऑपरेशन जारी

April 12, 2026

Vrindavan Boat Accident : यमुना में दो और लाशें मिलीं, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत; सर्च ऑपरेशन जारी

Vrindavan Boat Accident : वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार सुबह दो और शव मिले हैं। अभी भी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार एक युवक का शव हादसे वाली जगह से लगभग 3 किलोमीटर दूर अक्रूर घाट के पास मिला। उसकी पहचान ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, एक महिला का शव देवरहा बाबा घाट के पास मिला। उसकी पहचान 21 साल की डिकी बंसल के रूप में हुई है।

बाकि लापता लोगों की तलाश जारी
हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ था, जिसके बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अभी जिन लोगों की तलाश हो रही है,  उनमें पंकज मल्होत्रा, यश भल्ला, मोनिका शामिल हैं।

परिवारों में मातम का माहौल
इस हादसे के बाद मथुरा से लेकर पंजाब तक दुख का माहौल है। अधिकतर श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और जगरांव के रहने वाले थे। लापता लोगों के परिवार वाले उन्हें ढूंढने के लिए वृंदावन पहुंच चुके हैं और बेहद दुखी हैं।

सोशल मीडिया पर मदद की अपील
सोशल मीडिया पर लापता लोगों की तस्वीरें तेजी से शेयर हो रही हैं। लोग उनके सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं और जानकारी देने की अपील कर रहे हैं।

बचाव कार्य में कई टीमें जुटीं
लापता लोगों की खोज के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं,  जैसे स्थानीय पुलिस  एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF),  गोताखोर और नाविक शामिल हैं, लेकिन यमुना का तेज बहाव और गहराई बचाव कार्य को मुश्किल बना रहे हैं।

यमुना को 7 हिस्सों में बांटा गया
तलाश को तेज करने के लिए यमुना नदी को 7 हिस्सों (सेक्टर) में बांटा गया है। यह क्षेत्र केसी घाट से गोकुल बैराज तक लगभग 20 किलोमीटर में फैला है।

हर सेक्टर में अलग टीम तैनात

  • हर सेक्टर में एक थाना प्रभारी निगरानी करेगा
  • हर घाट पर 3–4 टीमों को लगाया जाएगा
  • सुबह 5 बजे से सर्च ऑपरेशन फिर शुरू किया गया

विशेष निगरानी वाले क्षेत्र
देवरहा बाबा घाट और उसके आसपास के इलाकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि यहां से पहले भी शव मिले हैं।

जरूरत पड़ने पर सेना की मदद ली जाएगी
प्रशासन ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना की मदद भी ली जाएगी। साथ ही आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें