Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP दफ्तर धमाका मामले में बड़ी कार्रवाई: दो और आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगाए थे हथियार

April 12, 2026

BJP दफ्तर धमाका मामले में बड़ी कार्रवाई: दो और आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगाए थे हथियार

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें खुलने की संभावना बढ़ गई है।

तरनतारन से हुई गिरफ्तारी

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी तरन तारन जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। इन्हें अमृतसर में एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान नवदीप और हरदीप के रूप में हुई है।

पाकिस्तान से हथियार सप्लाई का शक

जांच एजेंसियों को शुरुआती पूछताछ में अहम जानकारी मिली है कि आरोपियों के पास ऐसे हथियार थे, जिन्हें कथित तौर पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजा गया था। माना जा रहा है कि ये हथियार मार्च के पहले सप्ताह में पंजाब क्षेत्र में पहुंचाए गए थे।

ग्रेनेड और फंडिंग नेटवर्क में भूमिका

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर ग्रेनेड की सप्लाई और वित्तीय लेनदेन में अहम भूमिका निभाने का शक है। जांच टीमें अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरी साजिश के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और फंडिंग कहां से हो रही थी।

विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने की जांच

अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी विदेशी हैंडलर के संपर्क में कैसे आए। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह कोई पहली घटना नहीं है और इससे पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में उनकी भूमिका हो सकती है।

ये भी पढ़ें…

जांच एजेंसियां अलर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई हैं। आने वाले दिनों में इस केस में और गिरफ्तारियां और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें