Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भारत लेने जा रहा 21वीं सदी का ऐतिहासिक फैसला’, महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का बड़ा बयान

April 13, 2026

‘भारत लेने जा रहा 21वीं सदी का ऐतिहासिक फैसला’, महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का बड़ा बयान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में महिला आरक्षण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक लेने जा रहा है, जो देश की महिलाओं को समर्पित होगा।

यह भी पढ़ें-
लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, FIR और चार्जशीट रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज
यमुना से मिली 2 और लाशें, 15 हुई मरने वालों की संख्या
वरुथिनी एकादशी पर जानें किस राशि को क्या करना है दान, घर में आएगी सुख-समृद्धि

मुद्दा पिछले लगभग 40 सालों से चर्चा में

प्रधानमंत्री ने इस प्रस्तावित कानून को “नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण” की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल महिलाओं को मजबूत करेगा, बल्कि देश में सामाजिक न्याय को भी और मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि यह मुद्दा पिछले लगभग 40 सालों से चर्चा में है और सभी राजनीतिक दलों ने समय-समय पर इसका समर्थन किया है। अब समय आ गया है कि इस लंबे इंतजार को खत्म किया जाए।

चाहते हैं कानून 2029 तक पूरी तरह लागू हो- पीएम मोदी

PM मोदी के अनुसार, संसद में इस मुद्दे पर 16 अप्रैल से चर्चा शुरू होगी। सरकार चाहती है कि यह कानून 2029 तक पूरी तरह लागू हो जाए। सभी पार्टियों से अपील की गई है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं के हित में एकजुट होकर काम करें। यह प्रस्तावित कानून, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम  के नाम से जाना जाता है, का उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर यह कानून पास होता है, तो यह भारत के लोकतंत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगा, जहां महिलाओं की भागीदारी और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। इस कार्यक्रम में कई अन्य नेता भी मौजूद थे, और इसे महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें