Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, अब सिर्फ ढाई घंटे का होगा सफर

April 14, 2026

PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, अब सिर्फ ढाई घंटे का होगा सफर

Delhi Dehradun Expressway Inauguration : नेशनल डेस्कः पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब दिल्ली से देहरादून की यात्रा पहले के 6 घंटे के बजाय केवल लगभग 2.5 घंटे में पूरी हो सकेगी। यह प्रोजेक्ट दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच सफर तेज और आसान हो गया है। पहले जहां 6 घंटे लगते थे, अब सिर्फ ढाई घंटे लगेंगे। लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

 

क्या है दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर?
यह एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिसे “दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर” भी कहा जाता है। इसका एक बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। प्रधानमंत्री ने इसे देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात है कि 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है। यह एशिया के सबसे लंबे वन्यजीव कॉरिडोर में से एक है। इसका उद्देश्य जानवरों और इंसानों के बीच टकराव को कम करना है। इसके अलावा 340 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई गई है।

प्रोजेक्ट की लागत और तकनीक

• इस परियोजना पर लगभग 13,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
• इसे आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से बनाया गया है।
• इसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का बड़ा योगदान है।

उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है
उद्घाटन के मौके पर एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई, जिसमें नितिन गडकरी, पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने पहले कहा था कि “यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा”। राज्य के लोगों की मेहनत और सरकार की नीतियों से यह संभव हो रहा है।

पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की
उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचे। जहां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का किया निरीक्षण
सहारनपुर में प्रधानमंत्री ने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया । एक भव्य रोड शो भी किया गया। लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर उनका स्वागत किया।

 

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
इस एक्सप्रेसवे से देहरादून और उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ेगा। व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

देहरादून में उत्साह का माहौल
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर देहरादून में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शहर में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए। लोगों में इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी और उम्मीद है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें