Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में आज होगी बारिश! इन ज़िलों में चलेंगी तेज़ हवाएं; जानें मौसम का हाल

April 16, 2026

Punjab Weather: पंजाब में आज होगी बारिश! इन ज़िलों में चलेंगी तेज़ हवाएं; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से राज्य में बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब असर दिखा रहा है, जिसके चलते कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

किन इलाकों में होगा असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि पठानकोट, अमृतसर और गुरदासपुर के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हवा की रफ्तार भी बढ़ सकती है। हालांकि, इस बदलाव के बावजूद दिन के तापमान में कमी नहीं बल्कि हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

तापमान में बढ़ोतरी जारी

राज्य में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। बीते दिन के मुकाबले औसत तापमान में करीब 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 2.6 डिग्री अधिक है।

सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में पारा 36.8 डिग्री तक पहुंचा। इसके अलावा लुधियाना, अमृतसर, फरीदकोट और अन्य जिलों में भी तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है।

क्यों बदल रहा है मौसम?

विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन दोनों के प्रभाव से एक ट्रफ (गर्त) बन गया है, जो मौसम में अस्थिरता ला रहा है। यही कारण है कि कहीं बादल, कहीं हवा और कहीं हल्की बारिश जैसे हालात बन रहे हैं।

आज और कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 अप्रैल के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें