Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशिया के सबसे अमीर बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा; जानिए कितनी हुई नेटवर्थ

April 17, 2026

एशिया के सबसे अमीर बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा; जानिए कितनी हुई नेटवर्थ

नई दिल्ली: एशिया में अमीरों की सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग अरबपति सूचकांक (BBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके साथ ही वे दुनिया के अमीरों की सूची में 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति अब 90.8 बिलियन डॉलर रह गई है, जिससे वे एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें स्थान पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें-
RAS की टॉपर SDM काजल मीणा 60 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, इंटरव्यू में बोली थी- समाज में बदलाव लाऊंगी
‘जल्दबाजी न करे सरकार’, शशि थरूर ने परिसीमन बिल को बताया राजनीतिक नोटबंदी
Rolls-Royce ने पेश की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल कार, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

एक दिन में बड़ा उछाल

खास बात यह है कि सिर्फ एक दिन में ही गौतम अडानी की संपत्ति में करीब 3.56 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसी तेज उछाल ने उन्हें एशिया का नंबर-1 अमीर बना दिया।

क्यों हुआ यह बदलाव?

इस बदलाव के पीछे शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव बड़ा कारण है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज़ी आई। इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में ग्रुप की मजबूत पकड़ दिखी। इस साल अब तक अडानी की संपत्ति में 8.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कमजोरी और बाजार की अस्थिरता के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल लगभग 16.9 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट

वैश्विक स्तर पर एलन मस्क अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनके बाद लैरी पेज और जेफ बेजोस का स्थान आता है। हालांकि, 2026 की शुरुआत से दुनिया के कई बड़े अरबपतियों जैसे बर्नार्ड अर्नाल्ट और वॉरेन बफेट की संपत्ति में भी गिरावट देखी गई है। कुल मिलाकर, यह बदलाव दिखाता है कि शेयर बाजार और कंपनियों के प्रदर्शन के अनुसार अमीरों की रैंकिंग तेजी से बदल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें