पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमकी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। इस बार सेक्टर-42 स्थित Dr आंबेडकर कॉलेज को निशाना बनाते हुए धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।
मैसेज से मिली सूचना
जानकारी के मुताबिक, कंट्रोल रूम को एक संदिग्ध मैसेज के जरिए कॉलेज परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला गया
एहतियात के तौर पर कॉलेज में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जबकि प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सख्त निगरानी रखी गई।
अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर जांच जारी है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
जांच में जुटी साइबर टीम
धमकी भरे मैसेज के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह शरारत है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।
ये भी पढ़ें…
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही नागरिकों से शांति और सहयोग बनाए रखने की भी अपील की गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...