Places Near Char Dham: चार धाम यात्रा को अक्सर लोग केवल धार्मिक आस्था से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह सफर प्रकृति के अद्भुत रूपों से मिलने का भी शानदार अवसर देता है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए निकलते हैं। मगर कई बार मंज़िल तक जल्दी पहुंचने की चाह में वे रास्ते की उन खूबसूरत जगहों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो इस यात्रा को और भी यादगार बना सकती हैं। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
सफर में छिपे खूबसूरत ठिकाने
देवप्रयाग: जहां नदियों का संगम बनता है गंगा
देवप्रयाग वह जगह है जहां भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा का स्वरूप लेती हैं। पहाड़ों के बीच स्थित यह संगम आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ मनमोहक दृश्य भी प्रस्तुत करता है।
औली: बर्फीली ढलानों का स्वर्ग
औली प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहां बर्फ से ढके पहाड़, हरियाली और केबल कार की सवारी पर्यटकों को अलग ही अनुभव देती है।
चोपता: मिनी स्विट्जरलैंड का अहसास
चोपता को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। खुले घास के मैदान, ठंडी हवा और तुंगनाथ ट्रेक इस जगह को खास बनाते हैं। यहां का शांत वातावरण भीड़भाड़ से दूर सुकून देता है।
हर्षिल घाटी: शांति और सुंदरता का मेल
हर्षिल घाटी गंगोत्री के रास्ते में पड़ती है और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है। सेब के बाग, बहती नदी और शांत माहौल इसे खास बनाते हैं।
यात्रा को बेहतर बनाने के आसान सुझाव
–सफर में जल्दबाज़ी करने के बजाय रास्ते का आनंद लें।
–मौसम के अनुसार कपड़े साथ रखें।
–फोटो और वीडियो के लिए कैमरा या फोन तैयार रखें।
–स्थानीय लोगों से बातचीत करें, वे नई जगहों के बारे में बता सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...