Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय फोटोग्राफी के जनक रघु राय का हुआ निधन, कैंसर बना जान का दुश्मन

April 26, 2026

भारतीय फोटोग्राफी के जनक रघु राय का हुआ निधन, कैंसर बना जान का दुश्मन

एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रसिद्ध फोटोग्राफर और जर्नलिस्ट रघु राय अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनका 83 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है। उनके बेटे और फोटोग्राफर नितिन राय ने बताया कि पिता को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, जिसका इलाज हो गया था। इसके बाद कैंसर पेट तक फैला, वह भी ठीक हो गया। हाल ही में कैंसर उनके मस्तिष्क तक पहुंच गया था और उम्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी थीं। रघु राय का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा। फोटोग्राफर अपने पीछे पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और बेटियां लगन, अवनि और पूर्वई को छोड़ गए हैं।

रघु राय भारतीय फोटोग्राफी के जनक के रूप में जाने जाते है, जब भी भोपाल गैस त्रासदी याद की जाती है। तब उनके द्वारा खींची गई तस्वीरों का जिक्र जरूर होता है। इसके अलावा रघु राय ने देश के कई बड़े नेताओं को भी अपने कैमरे में कैद किया। चाहे फिर वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हो या फिर मदर टेरेसा, आज भी इनकी तस्वीरें लोगों के दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ती हैं।

बता दें रघु राय का जन्म पंजाब के झंग क्षेत्र में हुआ था, जो पाकिस्तान में है। रघु को शुरू से ही तस्वीरें खींचने का शौक था। 1962 में उन्होंने फोटोग्राफी का काम शुरू किया। उन्होंने 18 से ज्यादा किताबें भी लिखीं। रघु राय का जिक्र टाइम, लाइफ, जियो, द न्यूयॉर्क टाइम्स और द संडे टाइम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में लगातार प्रकाशित हुआ है। इसके अलावा रघु राय को तीन बार वर्ल्ड प्रेस फोटो और दो बार यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता की जूरी का भी हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें