नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग के दौरान EVM में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर EVM के बटन पर टेप लगा दिया गया था, जिससे बीजेपी उम्मीदवार का नाम दिखाई नहीं दे रहा था।
यह भी पढ़ें-
‘बंगाल समेत पांच राज्यों में BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक’, पीएम मोदी ने जताया भरोसा
नासिक में दर्दनाक हादसा: हॉस्पिटल की होइस्ट ट्रॉली में फंसा महिला का सिर, काफी देर तक चिल्लाती रही और…
कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, बुलानी पड़ी 12 दमकल गाड़ियां
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने जांच कराई। अब पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने साफ कहा है कि जिन बूथों पर EVM पर काला या सफेद टेप पाया गया है, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी एक विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आते हैं, तो पूरे क्षेत्र में ही पुनर्मतदान कराया जा सकता है। गौरतलब है कि फाल्टा सीट से जहांगीर खान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार हैं।
चुनाव आयोग ने पहले ही निर्देश दिए थे कि मतदान शुरू होने से पहले अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि EVM पर सभी उम्मीदवारों के नाम और बटन साफ-साफ दिखाई दें। साथ ही यह भी कहा गया था कि किसी भी बटन पर टेप, गोंद, रंग या कोई अन्य पदार्थ नहीं होना चाहिए।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, अगर किसी EVM के साथ छेड़छाड़ या गड़बड़ी पाई जाती है, तो यह गंभीर चुनावी अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में न सिर्फ दोबारा मतदान कराया जाएगा, बल्कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...