Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, IMD ने आंधी-तूफान की दी चेतावनी

May 1, 2026

Punjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, IMD ने आंधी-तूफान की दी चेतावनी

Punjab weather Update 1 May : पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और फिलहाल लू को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।

कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। लुधियाना और पठानकोट में बारिश हुई, जिसमें पठानकोट में करीब 3.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहा।

तापमान 40 डिग्री से नीचे

राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। कई जगहों पर पारे में गिरावट भी दर्ज की गई है।

चंडीगढ़: 36.5°C
अमृतसर: 33°C
लुधियाना: 35.6°C
पटियाला: 38.1°C

बठिंडा में अधिकतम तापमान 39.3°C रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद भी कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है।

तेज हवाएं और आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 6 मई के बीच मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आंधी, तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें