Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए CM मान, 12 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

May 5, 2026

विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए CM मान, 12 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो चुके हैं, जहां वे दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस बैठक को आम आदमी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘राइट टू रिकॉल’ की उठेगी मांग

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मान इस मुलाकात में हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ ‘राइट टू रिकॉल’ लागू करने की मांग रख सकते हैं। उनका कहना है कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को बीच कार्यकाल में पार्टी बदलने की छूट नहीं मिलनी चाहिए।

राघव चड्ढा भी करेंगे अलग मुलाकात

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा भी अपने समर्थक सांसदों के साथ राष्ट्रपति से अलग मुलाकात करेंगे। वे पंजाब सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई के आरोप लगाते हुए एफआईआर और छापेमारी जैसे मामलों में हस्तक्षेप की मांग कर सकते हैं।

तीन बसों में दिल्ली के लिए रवाना हुए विधायक

जानकारी के अनुसार, सभी विधायक तीन बसों में दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं और काफिले की अगुवाई खुद मुख्यमंत्री मान कर रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर वे कपूरथला हाउस में ठहरेंगे, जहां उनके लिए खाने और बैठक की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विधायकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें…

सांसदों का भाजपा में शामिल होना

गौरतलब है कि 24 अप्रैल 2026 को आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। इन नेताओं का दावा है कि वे पार्टी के कुल सांसदों के दो-तिहाई से अधिक हैं, इसलिए संविधान के दल-बदल विरोधी कानून के तहत उन्हें अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें