Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chamba-Nurpur Highway Accident : चंबा में गुजरात के पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

May 11, 2026

Chamba-Nurpur Highway Accident : चंबा में गुजरात के पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

हिमाचल डेस्कः चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह हादसा चंबा जिले के ककीरा के घार इलाके में सुबह करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक इनोवा क्रिस्टा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार थे गुजरात के पर्यटक
पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग गुजरात के रहने वाले पर्यटक थे। वे मनाली घूमने के बाद डलहौजी की ओर जा रहे थे। कार में ड्राइवर सहित कुल 10 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर में चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

भारी बारिश के बीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि खराब मौसम और फिसलन भरी सड़क के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हालांकि हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ या फिर गाड़ी में किसी तरह की तकनीकी खराबी थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आई मुश्किलें
हादसे के बाद इलाके में अंधेरा होने और खाई गहरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, स्थानीय प्रशासन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें