Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हार के बाद भी टॉप 4 में पंजाब किंग्स, जानें पॉइंट्स टेबल पर अन्य टीमों की स्थिति

May 12, 2026

हार के बाद भी टॉप 4 में पंजाब किंग्स, जानें पॉइंट्स टेबल पर अन्य टीमों की स्थिति

IPL Latest Points table: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 3 विकेट से हराया। जीत के साथ ही DC ने अंक तालिका में एक पायदान की छलांग लगाई है और अब टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। DC के अब 12 मुकाबलों में 10 प्वाइंट हो गए हैं।

पॉइंट्स टेबल का हाल
वहीं, लगातार चौथी हार के बाद भी PBKS चौथे स्थान पर बनी हुई है। अंक तालिका में नंबर एक की कुर्सी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का कब्जा बरकरार है। 11 मुकाबलों में RCB के 14 प्वाइंट हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 14 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। गुजरात टाइटंस के भी 14 प्वाइंट हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें- आंधी-बारिश से उत्तर भारत में गर्मी से मिलेगी राहत, तो इन राज्यों में जारी रहेगा लू का कहर

चेन्नई सुपर किंग्स 11 मुकाबलों में 12 प्वाइंट लेकर अंक तालिका में पांचवें नंबर पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स के भी 12 प्वाइंट हैं और वह छठे नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और टीम के अभी 10 मुकाबलों में 9 प्वाइंट हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं।

पंजाब ने दिया था 210 रनों का लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाए। टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, प्रियांश आर्या ने 33 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 27 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। वहीं, सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- 5 देशों के दौरे पर जाएंगे PM Modi, इन बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

DC की दमदार बल्लेबाजी
हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने 211 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डीसी की तरफ से अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए। अंत के ओवरों में माधव तिवारी ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए, तो आकिब नबी डार ने 2 गेंदों में 10 रन बनाकर डीसी को 3 विकेट से जीत दिलाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें