Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

SBI Jobs 2026: इस पद पर निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी शानदार सैलरी और जॉब सिक्योरिटी, जल्द करें आवेदन

May 16, 2026

SBI Jobs 2026: इस पद पर निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी शानदार सैलरी और जॉब सिक्योरिटी, जल्द करें आवेदन

SBI Jobs 2026: भारतीय स्टेट बैंक ने नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका दिया है। आपको बता दें कि बैंक ने कंकरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है।

क्या है यह पद?

बता दें कि कंकरेंट ऑडिटर का काम बैंक शाखाओं में होने वाले लेन-देन, रिकॉर्ड और सभी वित्तीय प्रक्रियाओं की नियमित जांच करना होता है। इस पद पर वही उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं जिन्हें बैंकिंग नियमों और ऑडिट सिस्टम की अच्छी समझ हो।

आयु सीमा और योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 14 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में आयु सीमा में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिन आवेदकों का अनुभव और प्रोफाइल मजबूत होगा, उन्हें इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

इस भर्ती में वेतन ग्रेड के अनुसार तय किया गया है। अलग-अलग पदों पर अलग सैलरी दी जाएगी-

MMGS-III: लगभग ₹45,000 प्रतिमाह
SMGS-IV: लगभग ₹50,000 प्रतिमाह
SMGS-V: लगभग ₹65,000 प्रतिमाह
TEGS-VI: करीब ₹80,000 प्रतिमाह

कैसे करें आवेदन?

–State Bank of India में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

–वेबसाइट पर जाकर कंकरेंट ऑडिटर भर्ती का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।

–फॉर्म भरते समय अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से और सही-सही भरें।

–इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार करके सही फॉर्मेट में अपलोड करें।

–फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें