Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महज 31 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई अमिताभ बच्चन की ये हीरोइन, सूर्यवंशम में निभाई थी खास भूमिका

May 24, 2026

महज 31 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई अमिताभ बच्चन की ये हीरोइन, सूर्यवंशम में निभाई थी खास भूमिका

एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हुए हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ऐसी ही एक अभिनेत्री सौंदर्या थीं, जिन्होंने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग का जादू चलाया। खासतौर पर सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन के साथ निभाया गया उनका किरदार आज भी लोगों को याद है।

कम उम्र में मिली बड़ी पहचान

सौंदर्या ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया और अपनी सादगी व अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाई। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त सफलता हासिल की थी और बाद में बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी। ‘सूर्यवंशम’ में उनका निभाया गया रोल आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी सरकार ने इमिग्रेशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब ग्रीन कार्ड पाना हुआ बेहद मुश्किल

31 साल की उम्र में हुआ निधन

सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी सौंदर्या का जीवन बेहद दर्दनाक तरीके से खत्म हुआ। महज 31 साल की उम्र में एक विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इस खबर ने पूरे फिल्म जगत को झकझोर दिया था और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा था। उनकी अचानक मौत के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। कई कलाकारों ने उन्हें एक बेहतरीन इंसान और शानदार अभिनेत्री बताया था।

करीबी दोस्त ने शेयर की यादें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री प्रेमा सौंदर्या की करीबी दोस्त थीं, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे जुड़ी कई भावुक बातें साझा कीं। प्रेमा ने बताया कि सौंदर्या कभी किसी से प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं रखती थीं। वह हमेशा अपने काम पर ध्यान देती थीं और बेहद शांत स्वभाव की थीं।

सेट पर खूब मस्ती करती थीं

प्रेमा ने फिल्म आप्तमित्र की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह सौंदर्या और अभिनेता विष्णुवर्धन सेट पर खूब मस्ती किया करते थे। हालांकि सौंदर्या ज्यादा बातें नहीं करती थीं, लेकिन अपने करीबी दोस्तों के साथ उनका रिश्ता बेहद गहरा था। प्रेमा ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से हर बात शेयर किया करते थे।

टैलेंट से बनाई अलग पहचान

इंटरव्यू के दौरान प्रेमा ने कहा कि आज भी उन्हें समझ नहीं आता कि सौंदर्या जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री की जिंदगी पर फिल्म क्यों नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि सौंदर्या ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया था।

ये भी पढ़ें: जिमखाना क्लब को खाली करने का आदेश, 600 कर्मचारियों पर बेरोजगारी की मार

अंतिम विदाई का पल था बेहद दर्दनाक

प्रेमा ने सौंदर्या के निधन को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने उनकी मां को रोते हुए देखा और सौंदर्या के शव को बॉक्स में रखा पाया, तब उन्हें जिंदगी की सच्चाई का एहसास हुआ। उस पल उन्हें समझ आया कि इंसान चाहे जिंदगी में कितना भी नाम और सफलता हासिल कर ले। अंत में सब कुछ यहीं छोड़कर जाना पड़ता है।

अब क्या करते हैं सौंदर्या के पति?

प्रेमा ने बताया कि सौंदर्या की मौत की खबर पर उन्हें शुरुआत में यकीन ही नहीं हुआ था। वहीं अभिनेत्री के पति रघु अब सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली है और प्रेमा का आज भी उनका संपर्क बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें