
Lifestyle: Cleopatra School of Cosmetology की ओर से एक भव्य Beauty & Wellness Workshop और Summer Grooming Awareness Event का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़, मोहाली, ज़ीरकपुर, पटियाला सहित पंजाब के कई क्षेत्रों से आए छात्रों, ब्यूटी प्रोफेशनल्स, मेकअप आर्टिस्ट्स और युवा प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
यह आयोजन खास तौर पर ब्यूटी इंडस्ट्री, वेलनेस, समर स्किन केयर और व्यक्तिगत ग्रूमिंग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को न केवल आधुनिक ब्यूटी तकनीकों की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर Cleopatra School of Cosmetology की आधिकारिक पटियाला लॉन्चिंग भी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध इंटरनेशनल ब्यूटी एवं वेलनेस एक्सपर्ट एवं Beauty & Wellness Sector Skill Council of India की ज्यूरी सदस्य रिचा अग्रवाल ने किया।

दिल्ली से इंटरनेशनल ब्यूटी एजुकेटर एवं कंसल्टेंट अर्पिता दास ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रोफेशनल ग्रूमिंग, ब्यूटी एजुकेशन और इंडस्ट्री ट्रेंड्स पर अपने विचार साझा किए। वहीं MBA in Information Technology & Systems एवं मैनेजमेंट एक्सपर्ट रॉबिन गुप्ता ने डिजिटल अवेयरनेस, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और आधुनिक स्किल्स के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान Cleopatra School of Cosmetology द्वारा “Beauty & Wellness Grooming Campaign” की भी शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत चंडीगढ़, मोहाली, ज़ीरकपुर, पटियाला और पंजाब के अन्य शहरों में समर ब्यूटी हाइजीन, सेल्फ ग्रूमिंग, स्किन एवं हेयर केयर रिचुअल्स और वेलनेस अवेयरनेस से जुड़े विशेष सेशंस और एक्टिविटीज आयोजित किए जाएंगे।
वर्कशॉप में समर स्किन केयर, हेयर हाइजीन, प्रोफेशनल मेकअप ट्रेंड्स, सैलून मैनेजमेंट, पर्सनल ग्रूमिंग और ब्यूटी इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन, एक्सपर्ट इंटरैक्शन और प्रोफेशनल टिप्स के जरिए इंडस्ट्री की आधुनिक तकनीकों और ट्रेंड्स को करीब से समझा।

रिचा अग्रवाल ने कहा, “Beauty & Wellness आज केवल एक इंडस्ट्री नहीं बल्कि एक लाइफस्टाइल और आत्मविश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हमारा उद्देश्य युवाओं को सही ग्रूमिंग, हाइजीन और प्रोफेशनल स्किल्स के प्रति जागरूक करना है।”
अर्पिता दास ने कहा, “आज की युवा पीढ़ी ब्यूटी और वेलनेस को लेकर काफी जागरूक है। सही नॉलेज, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सेल्फ केयर रिचुअल्स हर व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
रॉबिन गुप्ता ने कहा, “आज के समय में प्रोफेशनल स्किल्स के साथ डिजिटल अवेयरनेस और कम्युनिकेशन भी बेहद जरूरी हो चुके हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को नई सोच और आधुनिक इंडस्ट्री एक्सपोजर प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे बातचीत करने, नए ब्यूटी ट्रेंड्स को समझने और Beauty & Wellness Industry के आधुनिक प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स को जानने का अवसर प्राप्त हुआ।