Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाबोवाल में ड्रग तस्कर के आरोपी के घर में पुलिस की रेड, हाथापाई में बुजुर्ग की मौत

June 10, 2026

बाबोवाल में ड्रग तस्कर के आरोपी के घर में पुलिस की रेड, हाथापाई में बुजुर्ग की मौत

टाहली साहिब/जैतीपुर : मजीठा हलका के गांव बाबोवाल में पुलिस ने सुबह-सुबह ड्रग तस्करी में शामिल दलेर सिंह नाम के युवक के घर पर रेड की। युवक की गिरफ्तारी के बाद दुखद खबर मिली है कि उसके पिता निहंग सिख निर्मल सिंह की मौत हो गई है। घटना से गांव के लोग गुस्से में हैं और दोपहर में शव को टाहली साहिब चौक पर रखकर धरना दिया। इलाके के निहंग सिख संगठन भी बड़ी संख्या में धरने में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी एक ही बात पर अड़े है कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

मृतक की बहू राजबीर कौर ने कहा कि सुबह करीब 5 बजे कत्थूनंगल थाने के तहत आने वाली पुलिस चौकी चविंडा देवी की पुलिस घर में घुस आई और हमारे परिवार को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने पति दलेर सिंह को हिरासत में लेकर बाहर खड़ी गाड़ी में डाल लिया। घर वापस आकर उन्होंने मेरे ससुर निर्मल सिंह का हाथ पकड़ा और उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई।

मृतक निर्मल सिंह के बेटे शमशेर सिंह शेरे, जो दिव्यांग हैं, ने कहा कि मेरा भाई सिर्फ स्मैक पीता है, बेचता नहीं है। इस मौके पर डीएसपी मजीठा कमलमीत सिंह रंधावा ने कहा कि मृतक के बेटे दलेर सिंह पर भी ड्रग तस्करी के 3 और केस हैं और पुलिस के जाने के बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। इस मौके पर DHP जसपाल नागरा, SHO कथूनंगल हिमाशु भगत, SHO अवतार सिंह मत्तेवाल, सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह, ASI हिम्मत सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें