Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक, इन बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

June 10, 2026

Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक, इन बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Punjab Cabinet Meeting : पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर शाम 4 बजे होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में खासा उत्साह बना हुआ है। बैठक के दौरान पंजाब के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने जारी की अधिसूचना

मुख्य सचिव केएपी सिन्हा द्वारा बैठक की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि कैबिनेट एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सरकार कुछ बड़े फैसलों की घोषणा कर सकती है।

ये भी पढ़ें…

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ को लेकर है चर्चा

सबसे अधिक चर्चा ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ को लेकर है। प्रस्तावित योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये तथा अन्य वर्गों की महिलाओं को 1000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने पर विचार किया जा सकता है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो यह राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें